नवादा, जुलाई 26 -- Nawada News: बिहार शिक्षा परियोजना के निर्देश पर जिले के सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक व सर्वांगीण विकास को गति देना था। इस माह की संगोष्ठी का मुख्य विषय समावेशी शिक्षा रखा गया था, जिसमें सभी बच्चों को समान अवसर, सम्मान और सहयोग उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। संगोष्ठी को लेकर स्कूलों को बेहतर ढंग से सजाया गया था। अभिभावकों को आमंत्रण पत्र भी भेजा गया था। संगोष्ठी का आयोजन सभी प्रारंभिक स्कूलों में चेतना सत्र के बाद सुबह 11 बजे से किया गया था। शहर के अभ्यास मिडिल स्कूल, नगर मध्य विद्यालय आदि में पीटीएम का आयोजन किया गया था। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: जिले के प्रारंभिक...