Nawada News: अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है खेल
नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वावधान में हरिश्चंद्र स्टेडियम में आयोजित जिला प्रीमियर टी-20 क्रिकेट लीग का विधिवत शुभारंभ रविवार को हुआ। लीग का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार, शिक्षा विभाग के डीपीओ ऋषु राज सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वे आगे चलकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। क्रिकेट जैसी प्रतियोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.