नवादा, अगस्त 24 -- Nawada News: पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी आज सोल्लास मनाई जाएगी। जिले भर में अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं और शिवभक्तों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष सावन की अंतिम सोमवारी धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और फलदायी रहने वाली है। इस दिन एक साथ कई अत्यंत दुर्लभ और शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। इसको लेकर नवादा जिले के विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। यह भी पढ़ें- सावन की अंतिम सोमवारी पर बिहार के बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर में अफरातफरी; 5 श्रद्धालु जख्मी; शिवालयों में जन सैलाबशुभ संयोग और राजयोग का महासंगम है शुभकारी वर्ष 2026 की अंतिम सोमवारी के दिन ग्रहों और नक्षत्रों की ऐसी स्थिति बन रही है जो दशकों में कभ...