नई दिल्ली, मार्च 21 -- नवरात्रि के नौ दिनों का व्रत में साबुदाना खाना काफी कॉमन है। काफी सारे लोग साबुदाना खिचड़ी, साबुदाना वड़ा और टिक्की खाते हैं। फलाहार में केवल साबुदाना खाना आपके एनर्जी को इफेक्ट करता है। क्योंकि ये प्योर कार्ब है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाता है और फिर जल्दी ही एनर्जी क्रैश होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि नवरात्रों के नौ दिनों में एनर्जी बनी रहे तो फलाहार में खाने वाले साबुदाने को छोड़ इन चीजों को खाएं।साबुदाने में होता है 90% स्टार्च साबुदाने को कसावा या टैपियोका नाम के कंद से बनाकर तैयार करते हैं। इन जमीन पर उगने वाले फलों को धोकर, पीसकर इसके स्टार्च को बाहर निकालते हैं और उन स्टार्च को फिल्टर कर सुखा दिया जाता है। जिससे हमे साबुदाना मिलता है। ये साबुदाना पूरी तरह से स्टार्च फिल होता है और न्यूट्रिशन लेवल काफी ...