नई दिल्ली, मार्च 22 -- Navratri Day 5 Chaitra Navratri 5th day, नवरात्रि का पांचवा दिन: 23 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन पड़ रहा है। चैत्र पक्ष के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन नवरात्रि का पांचवा दिन पड़ रहा है। नवरात्रि के पांचवे दिन स्कंदमाता की पूजा करने का विधान है। देवी स्कंदमाता को देवी पद्मासना के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, स्कंदमाता की पूजा करने से विद्या, मोक्ष और बल की प्राप्ति होती है। देवी स्कंदमाता शेर की सवारी करती हैं, जिनकी गोद में बालक कार्तिकेय विराजमान हैं। देवी स्कंदमाता को चतुर्भुज रूप में दर्शाया है, जो अपनी ऊपरी दोनों भुजाओं में कमल पुष्प धारण करती हैं। माता कमल के पुष्प पर विराजमान रहती हैं। माता अपने दाहिने हाथ में से एक में भगवान कार्तिकेय को लिये हुये हैं तथा दूसरे दाहिने हाथ को...