नई दिल्ली, मार्च 18 -- नवरात्रि के पावन दिन 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं और इस साल इसी दिन से हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) का भी पहला दिन होगा। ऐसे में माता वैष्णो देवी के दरबार को सजाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी माता का दरबार फूलों से सजाया जाएगा और मां दुल्हन की तरह तैयार हो जाएंगी। मां वैष्णो देवी के दरबार में जो फूल लगाए जाएंगे, वो विदेशी होंगे और उनकी खासियत भी अलग होती है। नवरात्रि के दौरान मां के मुख्य भवन, प्राचीन गुफा के प्रवेश द्वार और पूरे रास्ते को सजाने के लिए सैकड़ों टन फूलों का उपयोग किया जाता है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) इसके लिए महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देता है। सजावट का काम अनुभवी कारीगरों द्वारा कराया जाता है, जो फूलों से देवी-देवताओं की आकृतियां और भव्य द...