नई दिल्ली, मई 25 -- 25 मई से नौतपा शुरू हो गया है। अब अगले 9 दिनों तक तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। हर साल जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तभी नौतपा की शुरुआत मानी जाती है। इस बार यह 2 जून तक रहेगा। इन दिनों में दोपहर की धूप सबसे ज्यादा असर दिखाती है। कई जगहों पर तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। लोग सुबह और शाम के समय ही जरूरी काम निपटाने की कोशिश करते हैं क्योंकि दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी मान्यता भी है कि अगर नौतपा में अच्छी गर्मी पड़े तो आगे बारिश भी अच्छी होती है। यही वजह है कि गांवों में आज भी लोग नौतपा को मौसम के बड़े संकेत की तरह देखते हैं।कब से कब तक रहेगा नौतपा 25 मई की रात 8 बजकर 7 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ नौतपा आरंभ होगा। सूर्य 8 जून की रात 7 बजकर ...