नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान के खिलाफ चल रहे अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो गठबंधन को लेकर कई बार विवादित बयान दिए हैं, जिससे गठबंधन में संकट गहराता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्पेन का कहना है कि अमेरिका की इन टिप्पणियों और धमकियों ने यूरोपीय देशों को अपनी सुरक्षा के लिए वैकल्पिक विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने मंगलवार को कहा कि नाटो सहयोगियों के बारे में अमेरिका की हालिया शिकायतों और गठबंधन छोड़ने की धमकियों के कारण यूरोपीय राष्ट्र अब स्वतंत्र सुरक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ने को विवश हो रहे हैं। उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए जोर देकर कहा कि नाटो यूरोप और अमेरिका दोनों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी गठबंध...