नई दिल्ली, जुलाई 1 -- National Doctors Day Theme 2026 : हर वर्ष 1 जुलाई का दिन भारत में नेशनल डॉक्टर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। आज का दिन डॉक्टरों और उनके पेशे को सलाम करने का दिन है। इस दिन लोग डॉक्टर्स के काम और उनके सम्मान में उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। समाज के प्रति उनकी सेवा व समर्पण के लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। यह दिन देश के महान डॉक्टर बीसी रॉय को समर्पित है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हर साल देश में राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन करती है।कौन थे डॉ. बीसी रॉय ( who was bidhan chandra roy ) डॉ. बीसी रॉय का पूरा नाम बिधानचंद्र रॉय था। वो एक महान समाजसेवी, अच्छे राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे। आजादी के दौरान उन्होंने असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया। 1 जुलाई को डॉ. बीसी रॉय ...