कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और रुझान आने लगे हैं। अब तक आए रुझानों के अनुसार भाजपा बंगाल में 2021 के मुकाबले आगे निकल चुकी है। उसे फिलहाल 88 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि टीएमसी 72 पर ही आगे है। इस बीच जिन चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं, उनमें से एक नंदीग्राम भी है। नंदीग्राम से भाजपा के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी फिर से चुनाव में उतरे हैं। इसी सीट पर 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। ऐसे में यह सीट अहम हो जाती है। नंदीग्राम पर शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का लंबे समय से प्रभाव रहा है। इसके अलावा उन्हें जमीनी नेता के तौर पर देखा जाता है। अब तक के रुझानों के अनुसार शुभेंदु अधिकारी 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं। यही नहीं शुभेंदु अधिकारी अब तक भवानीपुर सीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.