कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बीच जिन चर्चित सीटों पर सभी की नजरें हैं, उनमें से एक नंदीग्राम भी है। नंदीग्राम से भाजपा के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी फिर से चुनाव में उतरे हैं। इसी सीट पर 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी को हराया था। ऐसे में यह सीट अहम हो जाती है। नंदीग्राम पर शुभेंदु अधिकारी और उनके परिवार का लंबे समय से प्रभाव रहा है। इसके अलावा उन्हें जमीनी नेता के तौर पर देखा जाता है। ऐसे में उन्हें हरा पाना आसान नहीं है, लेकिन उनके सामने टीएमसी के कैंडिडेट पबित्रा कर हैं। वह कभी उनके ही करीबी हुआ करते थे। इसके अलावा जमीन पर भी वह पकड़ रखते हैं। इसी कारण नंदीग्राम का संग्राम रोचक हो गया है। हालांकि जानकार मानते हैं कि शुभेंदु अधिकारी को ही बढ़त है। नंदी...