नैनीताल, जुलाई 13 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के तहत सोमवार को गोमतीगैर सूपी स्थित रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर लगाया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में लगे शिविर में 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया, जबकि प्राप्त 27 शिकायतों में से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद, होम्योपैथी, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि समेत विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवा वितरित की गई। दो महिलाओं को सीएम महालक्ष्मी किट दी गई और किसानों को कृषि टूलकिट पर 80 फीसदी अनुदान की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सेवा पखवाड़ा शिविर में 302 को मिला योजनाओं का लाभ कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा कि सरकार क...