नैनीताल, अक्टूबर 5 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल की ओर से आयोजित 13वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का सोमवार को गोवर्धन हॉल में समापन हुआ। समापन पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।अंडर-9 बालिका वर्ग में एड्रिया पांडेय ने पहला और हियान मंदिरता ने दूसरा, अंडर-9 ओपन वर्ग में साक्षी विनायक, वैदिक कनवाल और मोहम्मद ईशान क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। अंडर-11 बालिका वर्ग में रिभाया जोशी पहले, एंजल सौम्या दूसरे अंडर-11 ओपन वर्ग में सामान्य सिंह, कण्व टंडन ने क्रमश: पहला, दूसरा स्थान पाया। अंडर-13 बालिका वर्ग में आरोही अग्रवाल प्रथम, शिवांगी सिद्ध द्वितीय, ओपन वर्ग में कुशाग्र सिंह पहले, शिवांश बाबू सोनी दूसरे स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: अंडर-9 में शिवांश...