नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सूखाताल में 1965 में स्थापित समाज कल्याण विभाग का डॉ. बीआर आंबेडकर छात्रावास पिछले 10 सालों से जर्जर हालत में है। अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों के लिए बने इस छात्रावास में 12 कमरे हैं, और सभी की हालत खस्ता है। छतों से प्लास्टर उखड़ रहा है, दीवारों में दरारें आ गई हैं।वर्तमान में यहां 25 छात्र रह रहे हैं। मजबूरी में छात्र खुद पैसे एकत्र कर थोड़ी-बहुत मरम्मत करवाकर रहने को मजबूर हैं। छात्रावास में रह रहे छात्र वीरेंद्र कुमार ने बताया, कि बीते 10 साल से यही हालत है। विभाग की ओर से कोई सुध नहीं ली गई, इसलिए सभी छात्र मिलकर चंदा जुटाकर मरम्मत करवा लेते हैं। छात्र हिमांशु ने बताया कि छात्रावास की देखरेख सीनियर छात्र ही कर रहे हैं। 12 में से एक भी कमरा रहने लायक नहीं है। पूर्व छात्रसंघ स...