नैनीताल, सितम्बर 8 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। नैनीताल जिले में प्रशासनिक सुधारों को गति देने के लिए 'रिफॉर्म उत्सव' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों और संस्थाओं के सुझावों के आधार पर सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। यह पहल व्यक्तिगत शिकायतों के निस्तारण के बजाय व्यापक जनहित की व्यवस्थागत समस्याओं के स्थायी समाधान पर केंद्रित रहेगी।अभियान के तहत 11 सितंबर से व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू होगा। इसके बाद 2 से 31 अक्तूबर तक 'जन मंथन' चरण में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से सुझाव जुटाए जाएंगे। 10 अक्तूबर से 30 नवंबर के बीच प्राप्त सुझावों का वर्गीकरण कर अंतर-विभागीय कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वहीं, 10 अक्तूबर से 20 दिसंबर तक 'जन समाधान' चरण के अंतर्गत चयनित स...