Nainital News: 'नैनीताल में वन-वे ट्रैफिक प्लान सख्ती से लागू करें'
नैनीताल, अक्टूबर 28 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को डीएम ललित मोहन रयाल से कलेक्ट्रेट में मुलाकात कर नैनीताल शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ज्ञापन सौंपा। संस्था ने शहर के मार्गों पर वन-वे ट्रैफिक नियम का कड़ाई से पालन कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नैनीताल की सड़कें कम चौड़ी हैं, जिससे पैदल चलने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण नागरिकों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है, इसके लिए समुचित व्यवस्था बनाई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष पॉलीटेक्निक चुंगी मार्ग, सात नंबर भूस्खलन क्षेत्र को ठीक करने और सीआरएसटी चुंगी मार्ग की मरम्मत कराने की मांग भी की। साथ ही माल रोड पर रिक्शा संचालन का समय रात 10 बजे तक बढ़ाने का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.