नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की नाट्य संस्था युगमंच के 50 वर्ष होने के मौके पर युगमंच और शारदा संघ की ओर से गुरुवार को निर्देशक मनोज कुमार के नेतृत्व में बाल कलाकारों ने 'होशियारी पड़ गई भारी' का मंचन सीआरएसटी इंटर कॉलेज नैनीताल के जगदीश शाह प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक का कथानक मूल रूप से पंचतंत्र की कहानी ढोल और सियार पर आधारित रहा।नाटक के पात्र के रूप में मंच पर राजा वीरसिंह की भूमिका में रश्मिका बिष्ट, सेनापति के रूप में मेहराज सिंह व मायरा आनंद, राजा धीरसिंह की भूमिका में समर्थ आर्य रहे। वहीं, चरण की भूमिका में हर्षिता गोसाई व श्रेयसी राणा, हिरण में दक्ष प्रताप सिंह कार्की, खरगोश में वाणी गंगोलिया, हाथी में अस्मि कृष्णानी, जिराफ में अंजलि, कौवा में सिमरन, तोता की भूमिका में नित्यांशी राणा, उल्लू क...