Nainital News: हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने रिजॉर्ट का भ्रमण किया
नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कम्युनिटी कॉलेज भीमताल के बी. वॉक हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने मंगलवार को ताज कॉर्बेट रिजॉर्ट एंड स्पा ढिकुली का शैक्षणिक-औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को होटल प्रबंधन, अतिथि सत्कार और खाद्य एवं पेय सेवाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने रिजॉर्ट के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक सेवा मानकों को समझा। भ्रमण में कॉलेज की ओर से राकेश तिवारी, पूनम चंद्रा और मनोज पलड़िया शामिल रहे। वहीं, रिजॉर्ट की एचआर मैनेजर रंजना बिष्ट, एचआर असिस्टेंट अजय और एफएंडबी मैनेजर ईश्वर नेगी ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। राकेश तिवारी ने कहा कि भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा और उन्हें होटल उद्यो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.