नैनीताल, जुलाई 29 -- Nainital News: भीमताल। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से जीआईसी मेहरागांव में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने शिवानी कुमयां व नीलम देव के मार्गदर्शन में हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, संक्रमण के तरीके, बचाव, टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी गई। नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) भी मापा गया तथा संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। प्राचार्य गोविंद जेठी ने कहा कि विवि समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता...