नैनीताल, अक्टूबर 23 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर शुक्रवार को जीबी पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान नैनीताल में रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुर्लभ हिम तेंदुए के संरक्षण और हिमालयी पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था। प्राणी उद्यान के निदेशक एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों, गुलाल और फूलों की मदद से हिम तेंदुए और पर्वतीय पर्यावरण पर आधारित आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता की थीम उच्च स्थलीय पारिस्थितिकी और हिम तेंदुआ संरक्षण रही। यह भी पढ़ें- Almora News: बच्चों को हिम तेंदुए के बार...