Nainital News: हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में अज्ञात पर केस
नैनीताल, अक्टूबर 12 -- Nainital News: नैनीताल। सूखाताल क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।सूखाताल निवासी राजाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते एक अक्तूबर को उनकी माता लक्ष्मी देवी घर के समीप सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी बीच एक पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल लक्ष्मी को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.