Nainital News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोकपर्व हरेला
नैनीताल, जुलाई 16 -- Nainital News: नैनीताल। कुमाऊं का लोकपर्व हरेला गुरुवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सावन मास के प्रथम दिन कर्क संक्रांति के अवसर पर लोगों ने 10-11 दिन पहले बोए गए हरेले को विधि-विधान से काटकर अपने कुलदेवता और इष्ट देवों को अर्पित किया। इसके बाद परिवार के सदस्यों और बड़ों ने एक-दूसरे को हरेला पूजकर सुख, समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल, खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। परंपरा के अनुसार हरेला पूजते समय "जी रया, जागि रया, यो दिन मास भेटनै रया, धरती जतुक चौड़, अकाश जतुक ऊंच हैया" जैसे पारंपरिक आशीर्वचन भी दिए गए।आचार्य यह भी पढ़ें- एकॉर्न स्कूल में उत्साह के साथ मनाया गया हरेला पर्व पंडित प्रकाश जोशी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.