नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। रामलीला मैदान में आयोजित हरेला मेला शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य गायक जितेंद्र तोमक्याल और सहायक गायक अमित गौरवासी और पुष्कर सिंह मेहरा ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समा बांधा। विद्यालयों की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर भीमताल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। आंगनबाड़ी विद्यालय भरतपुर के नन्हे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, वहीं ग्लोबल स्कूल अमयोना के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। यह भी...