नैनीताल, जुलाई 19 -- Nainital News: भीमताल। हरेला महोत्सव के चौथे दिन रविवार को रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृखंला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा, हेमा दुम्का, राम पाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं विश्वकर्मा ग्लोबल स्कूल, जीजीआईसी भीमताल की ओर से कुमाउनी लोकनृत्य 'छपेली' में अपनी प्रस्तुति दी l वहीं पार्वतीय कला संगम ग्रुप दिल्ली, देवभूमि संस्कार समूह, बृज श्याम ग्रुप और ऑल इंडिया डांसर्स की आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने दर्शकों का मनोरंजन किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: सांस्कृतिक संध्या में बिखरे उत्तराखंडी लोक संस्कृति के रंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...