नैनीताल, अगस्त 1 -- Nainital News: भवाली। सावन माह के मौके पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर भवाली स्थित देवी मंदिर में जलाभिषेक करने को कांवड़ियों का दल शनिवार को रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा में प्रकाश, करन, गौरव और बादल शामिल हैं। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस भवाली पहुंचेंगे। दल 10 अगस्त को भवाली पहुंचेगा और 11 अगस्त को देवी मंदिर भवाली में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा शामली, कांवड़ियों के आगमन से शिवमय हुआ शहर यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...