नैनीताल, सितम्बर 10 -- Nainital News: नैनीताल। स्नोव्यू वार्ड में एक बार फिर गुलदार की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है। बीते मंगलवार को सभासद जितेंद्र पांडे के घर की गली में गुलदार चहलकदमी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सभासद जितेंद्र पांडे ने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पिंजरा लगाने की मांग की है। कहा कि गुलदार की लगातार आवाजाही से लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने गुलदार को पकड़ने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...