नैनीताल, सितम्बर 25 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। डी विटो स्कूल के छात्र शौर्य पाल का चयन स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। शौर्य के चयन की उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने हर्ष जताया। प्रधानाचार्या सिस्टर लिसी एके एवं प्रबंधक सिस्टर ट्रीसा जॉर्ज ने शौर्य को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना उनके सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है। विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने शौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...