नैनीताल, सितम्बर 30 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वुमेन्स कलेक्टिव नैनीताल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें विद्यार्थियों को इको ब्रिक्स बनाने, प्लास्टिक कचरा निस्तारण और उसके रचनात्मक उपयोग की जानकारी दी जा रही है।अभियान की शुरुआत बुधवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय से हुई, जहां पर्यावरणविद जगदीश नेगी के मार्गदर्शन में कार्यशाला संपन्न हुई। इसके बाद 6 अक्तूबर को मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर व ऐशडेल स्कूल और 8 अक्तूबर को सरस्वती शिशु मंदिर, निशांत स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजन होगा। कार्यक्रम में रेशमा टंडन, सुनीता वर्मा, कविता गंगोला, प्रे...