नैनीताल, अगस्त 28 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल से खुर्पाताल जा रहा स्कूटी सवार अभिलाष अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराकर घायल हो गया। हादसे में वह चोटिल हो गया। स्थानीय बसंत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि युवक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...