नैनीताल, अक्टूबर 11 -- Nainital News: नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ एवं नैनीताल जिमखाना एंड क्लब की ओर से आयोजित 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। जिनमें सेंट जेवियर्स स्कूल, सेंट जोसेफ्स कॉलेज और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। दिन के पहले मुकाबले में सेंट जेवियर्स स्कूल ने जर्मन माइनर स्कूल भीमताल को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने सीआरएसटी को 2-0 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए बिशप शॉ स्कूल को 8-0 के अंतर से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...