नैनीताल, जुलाई 27 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट के सीम ढौन गांव स्थित श्री 108 घटेश्वर महादेव मंदिर में 3 से 13 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोजन समिति ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आचार्य भानु प्रकाश पांडेय कथा वाचन करेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट, भोलदत्त, हरेंद्र पनौरा, प्रकाश, ओमप्रकाश, शेरसिंह, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह, बचीसिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...