नैनीताल, जुलाई 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सावन के पहले सोमवार पर सरोवर नगरी नैनीताल शिवमय रही। नयना देवी मंदिर समेत शहर के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों के पर्यटकों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।नयना देवी मंदिर परिसर स्थित शिवालय, मां पाषाण देवी मंदिर, ठंडी सड़क स्थित शिव मंदिर, गुफा महादेव मंदिर, माल रोड स्थित शिव मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जल, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का अभिषेक किया। नयना देवी मंदिर के पुजारी नवीन तिवारी ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक का विशेष धार्मिक महत्व है। यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में सावन के पहले सोमवार में मंदिरों मे...