Nainital News: सालों से बंद पड़ी पेयजल लाइन खुलने से राहत
नैनीताल, नवम्बर 19 -- Nainital News: भवाली। रानीखेत रोड क्षेत्र में सालों से बंद पड़ी पेयजल लाइन को जल संस्थान ने खुलवा दिया है। लंबे समय से लाइन में पानी नहीं आने के कारण क्षेत्र के कई परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत और समस्या को देखते हुए विभाग ने लाइन को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की पहल की है। जल संस्थान के जेई गोपाल सिंह कार्की ने बताया कि संबंधित पेयजल लाइन कई साल पुरानी थी। तकनीकी दिक्कतों के चलते लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। क्षेत्रवासियों की परेशानी को देखते हुए लाइन को खुलवाकर पेयजल समस्या का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा पेयजल लाइन पर मोटर लगाकर पानी खींचने की शिकायतें भी सामने आई हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.