नैनीताल, जुलाई 12 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। जनहित संस्था की ओर से रविवार को राम सेवक सभा में छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र हर्षित अधिकारी ने पहला, सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा कविता ने दूसरा और सीआरएसटी इंटर कॉलेज के छात्र विराट सिकरवाल ने तीसरा स्थान पाया।सभी विजेताओं को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया। संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षकों, पत्रकारों व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को 5000 रुपये की नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विशेष पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर मल्लीताल की छात्रा साक्षी को दिया गया। यहां संस्था कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या बिष्ट, ममता...