Nainital News: सातताल में भालू दिखाई देने से दहशत, वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे
नैनीताल, अक्टूबर 15 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नैनीताल वन प्रभाग के तहत भवाली रेंज के सातताल स्टूडियो प्वाइंट आरक्षित वन क्षेत्र और आसपास के जंगलों में इन दिनों जंगली भालू की चहलकदमी देखी जा रही है। भालू की मौजूदगी से लोगों और पर्यटकों में दहशत का माहौल है। इसे देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। भालू की गतिविधियों पर नजर रखने को टीम ने प्रभावित क्षेत्र के आसपास के जंगलों में ट्रैप कैमरे लगाए हैं।वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी के निर्देशन में वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। साथ ही, जंगल में काम करने वाले मजदूरों, ग्रामीणों और पर्यटकों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराई जा रही है। विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। वन विभाग ने आम जनता और पर्यटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.