नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना बाजार में बुधवार दोपहर सांड से बचने के प्रयास में एक छह वर्षीय बालक कार से टकराकर घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बालक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बताया कि दियालेख निवासी सुंदर राम का छह वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान अपनी ओर सांड को आता देख वह घबरा गया और बचने के प्रयास में भागते हुए सोमेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही कार की चपेट में आ गया। हादसे के बाद चिकित्सकों ने सीएचसी गरमपानी में बालक का प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: छुट्टा पशु से टकराने से बाइक सवार घायल हालत सामान्य होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...