नैनीताल, जुलाई 11 -- Nainital News: नैनीताल। नैनीताल में शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोहरे के बीच आधा घंटे झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही पूरा शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, जिसके कारण दृश्यता काफी कम रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।जीआईसी मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, शनिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 15.50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। दोपहर बाद बादलों के बीच धूप खिली। वीकेंड के चलते जू, केव गार्डन, हिमालय दर्शन और पंत पार्क आदि में पर्यटकों की चहल-पहल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...