Nainital News: सरस्वती शिशु मंदिर को मिला फर्नीचर और कंप्यूटर
नैनीताल, अक्टूबर 11 -- Nainital News: नैनीताल। सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल को विधायक सरिता आर्या के माध्यम से 150 फर्नीचर, 2 कंप्यूटर और 1 प्रिंटर मिला है। प्रधानाचार्य जगदीश चंद्र तिवारी ने बताया, कि विद्यालय में 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। फर्नीचर और कंप्यूटर मिलने से कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था बेहतर होगी और डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय लंबे समय से संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। विधायक की ओर से की गई इस मदद से छात्रों को काफी लाभ होगा। विद्यालय परिवार की ओर से उन्होंने विधायक नैनीताल का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: सरस्वती शिशु मंदिर को विधायक से मिला फर्नीचर और कंप्यूटर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.