नैनीताल, अक्टूबर 20 -- Nainital News: भीमताल। सरकारी छुट्टी घोषित होने के बावजूद सोमवार को भीमताल स्थित ग्राफिक एरा का प्रतिष्ठित कॉलेज खुला रहा। कॉलेज बंद होने की उम्मीद में घर पर रहने के बजाय दूर-दराज के क्षेत्रों से कई छात्र-छात्राएं कॉलेज पहुंच गए। सरकारी आदेश के बाद भी कॉलेज संचालित होने से कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। छुट्टी के दिन कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों का समय और किराया भी खर्च हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...