Nainital News: समूह चर्चा में धानाचूली और पोस्टर प्रतियोगिता में देवीपुरा अव्वल
नैनीताल, अक्टूबर 29 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) भीमताल में गुरुवार को जनपद स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लोकनृत्य, रोल प्ले, पोस्टर और समूह चर्चा प्रतियोगिताएं हुईं। जनपद के विभिन्न राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समूह चर्चा प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज धानाचूली ने प्रथम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवीपुरा प्रथम और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कसियालेख द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.