नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: भवाली। बेतालघाट क्षेत्र में समाजसेवी शीलू कुमार ने आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए राहत अभियान शुरू किया है। उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में प्रभावित ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की। चीनी भी बांटी गई। महंगाई के दौर में चीनी सहित अन्य जरूरी सामग्री मिलने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की। शीलू कुमार ने गांवों में पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...