नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: गरमपानी। सतगुरु धाम की देखरेख और संचालन के लिए सर्वसम्मति से महंत रवि शंकर गिरी महाराज को अध्यक्ष चुना गया है। महंत दीपक पुरी के निधन के बाद रविवार को धाम परिसर में बैठक हुई। जिसमें बिल्लेख, मुसोली, थराड़, मयू, मटेला और बयेड़ी गांवों के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान दिवंगत महंत दीपक पुरी को श्रद्धांजलि दी गई और धाम की परंपरा व व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। नए अध्यक्ष चुने जाने पर महंत रवि शंकर गिरी महाराज ने कहा, कि वे धाम की पवित्रता, धार्मिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने को पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...