नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम ललित मोहन रयाल ने मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए विभागों को अभियान चलाकर मरम्मत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 13 अक्तूबर को समीक्षा बैठक में क्षतिग्रस्त सड़कों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वान...