Nainital News: श्रीमद्भागवत कथा व कृष्ण लीला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नैनीताल, अगस्त 7 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट क्षेत्र के भद्रगढ़ी में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा एवं कृष्ण लीला के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान मीरा बाई और भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य प्रेम का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष राहुल अरोरा ने बताया कि 11 अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ यात्रा कमलेश्वर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 12 अगस्त को मंदिर परिसर में विशाल मेले और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यहां कथावाचक भावेश ब्रजवासी, बंशीधर भट्ट, दीप रिखाड़ी, रमेश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.