Nainital News: शेरवुड और मॉडर्न स्कूल के बीच होगा सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल
नैनीताल, अगस्त 10 -- Nainital News: नैनीताल। शेरवुड कॉलेज नैनीताल में आयोजित शेरवुड इन्विटेशनल सॉकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में शेरवुड कॉलेज और मॉडर्न स्कूल बाराखंभा, नई दिल्ली ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में मेजबान शेरवुड कॉलेज ने लॉरेंस स्कूल सनावर को 3-0 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मॉडर्न स्कूल, बाराखंभा नई दिल्ली ने पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों मुकाबलों में विजेता टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मंगलवार को शेरवुड कॉलेज नैनीताल और मॉडर्न स्कूल बाराखंभा, नई दिल्ली के बीच खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Almora News: वीरशिवा और सिटी मांटेसरी आमने-सामने फाइनल को लेकर दोनों टीमों में खासा उत्साह है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.