नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। गरमपानी स्थित ओम शांति देवी मंदिर से डोबा गांव की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग व शिप्रा नदी किनारे फैली गंदगी पर डोबा के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिप्रा नदी किनारे गंदगी से परेशानी ग्रामीणों का कहना है, कि गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप कुछ किराएदारों द्वारा लगातार कूड़ा-कचरा शिप्रा नदी और उसके किनारे फेंका जा रहा है। इससे नदी किनारे और पैदल मार्ग पर गंदगी के ढेर जमा हो गए हैं। क्षेत्र में फैल रही दुर्गंध से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी प्रतिदिन इस मार्ग से आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है। उन्हें मजबूरन ...