नैनीताल, जुलाई 28 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना से डोबा जाने वाले मार्ग पर स्थित शिप्रा नदी और पैदल मार्ग के किनारे कूड़ा और निर्माण मलबा फेंकने से नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम कैंचीधाम को ज्ञापन सौंपकर ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कूड़ा फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और संबंधित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे व चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। दोबारा कूड़ा फेंकने पर भारी जुर्माना लगाने और शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने को स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...