Nainital News: शिप्रा और कोसी नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्यों की मांग
नैनीताल, अगस्त 24 -- Nainital News: गरमपानी। छड़ा-खैरना ग्राम पंचायत की सोमवार को खुली ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी की अध्यक्षता और ब्लॉक प्रमुख अंकित साह की मौजूदगी में हुई। जिसमें ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं उठाते हुए समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार किए। ग्रामीणों ने शिप्रा और कोसी नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा के लिए चेकडैम और सीसी मार्ग निर्माण, पेंशन योजनाओं तथा भूमिहीन लोगों के लिए आवश्यक प्रारूप तैयार करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में नदियों के उफान से बाढ़ और कटाव का खतरा रहता है। पशुपालन और उद्यान विभाग के कर्मचारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों को फार्मर कार्ड बनाने की जानकारी देने के साथ 150 पौधे और डस्टबिन भी वितरित किए गए। बैठक में वार्ड सदस्य और ग्रामीण रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.