Nainital News: शिक्षक पर नौवीं के छात्र को पीटने का आरोप
नैनीताल, अगस्त 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। शहर से सटे जलालगांव क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक पर अपने 13 वर्षीय बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, शिक्षक के थप्पड़ मारने से छात्र के कान में गंभीर चोट आई है और घटना के बाद से वह असहनीय दर्द से परेशान है। पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जलालगांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विद्यालय में नौवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि 22 अगस्त को विद्यालय में एक शिक्षक ने उनके बेटे के कान पर थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान में लगातार तेज दर्द हो रहा है। अत्यधिक दर्द के कारण छात्र कई दिनों तक सो भी नहीं सका। बीडी पांडे जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.