नैनीताल, सितम्बर 3 -- Nainital News: गरमपानी, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में लंबे समय से अध्यापकों के पद रिक्त होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शिक्षकों की कमी से परेशान कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने गुरुवार को विद्यालय की छुट्टी के बाद शिव मंदिर प्रांगण में एकत्र होकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्राओं ने कहा कि जब विद्यालय में शिक्षक ही नहीं होंगे, तो बेटियों का भविष्य कैसे संवरेगा। छात्राओं ने सरकार और शिक्षा विभाग से रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति की मांग की। विद्यालय के उपलब्ध पद विवरण के अनुसार, इंटर स्तर पर प्रवक्ता के सभी 9 पद रिक्त हैं, जबकि स्नातक स्तर पर स्वीकृत 10 पदों में 5 पद रिक्त चल रहे हैं। कुछ विषयों की पढ़ाई अतिथि एवं पीटीआर शिक्षकों के...